मुश्किलों में दवा कंपनी

बद्दी। पिछले एक साल में 110 दवाएं मानकों पर खरा उतरने में फेल हो चुकी है। हिमाचल में दवाएं बनाने वाले फार्मा उद्योग जो दवाएं बना रहे है वो लगातार फेल हो रही है। जिससे दवा उद्योग में बेचैनी का माहौल है।

साल 2017 में जनवरी से दिसंबर तक देशभर में भरे गए दवाओं के 373 सैंपलों में से 110 दवाएं खरे नहीं उतरे। खास बात ये देखने में सामने आई कि जो 110 दवाओं के सैंपल फेल हुए, उन दवाओं को हिमाचल के उद्योगों द्वारा निर्मित किया गया था। इसका साफ मतलब है कि हिमाचल में जारी दवा उद्योग अब गलत कारणों की वजह से रेडार पर है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा प्रतिमाह लिए जाने वाले सैंपलों में हिमाचल की दवाएं फेल हो रही हैं। दिसंबर के ताजातरीन ड्रग अलर्ट में देशभर के लिए 30 दवाओं के सैंपलों में 10 दवाएं हिमाचल के उद्योगों की फेल हुई हैं। हर माह आने वाली सीडीएससीओ की रिपोर्ट में हिमाचल के उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं या फिर वह सब स्टैंडर्ड पाए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कैलसिटस-डी, लोपेमाईड, बिग टम और सटेराईल वॉटर, क्लेवोगार्ड ड्राई सिरप, पैराजीनामाईड, एसिलोफेनेक और पैरासिटामॉल, हैपरिन सोडियम इंजेक्शन, कैलेमाईन एलोयवेरा व पैराफिन लोशन और लैनसोपराजोल दवां का सैंपल फेल बताया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि हिमाचल का दवा उद्योग इन नई परेशानियों से कैसे उबरता है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक