नई दिल्ली। पैरासिटामोल टेबलेट भी अब सुरिक्षत नहीं है। सरकार ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। डीसीजीआई ने अनधिकृत फिक्स्ड डोज कंबिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है। दवा नियामक ने राज्यों से अनधिकृत पाई गई 90 एफडीसी की जांच करने को कहा है।
इन दवाओं में मल्टीविटामिन, फोलिक एसिड, सिरप, पैरासिटामोल, क्लोट्रिमाजोल, बिटामेथासोन क्रीम, डाईक्लोफेनाक पोटेशियम और डाईसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आदि शामिल हैं।
बड़ी संख्या में दवा सैंपल अनधिकृत
सुगाम लैब परीक्षण की 2025 डाटा के अनुसार बड़ी संख्या में दवा सैंपल अनधिकृत मिले हैं। नियमानुसार कोई भी नई दवा तब तक बिक्री के लिए निर्मित नहीं की जानी चाहिए, जब तक कि इसे लाइसेंसिंग अथॉरिटी द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया हो।’
कहा गया है कि अनधिकृत दवाओं की उपस्थिति सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। दवा नियामक ने संबंधित निर्माताओं और वितरकों के खिलाफ जांच का निर्देश दिया है। यह मामला सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा।










