मुंबई। दवा कंपनी मार्कसंस फार्मा को अमेरिका USFDA ने मंजूरी दे दी है। इससे कंपनी के शेयरों में अचानक 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। कंपनी को दवा बेंज़ोनाटेट कैप्सूल -100 mg और 200 mg) के लिए अप्रूवल मिला है। यह दवा खासतौर पर खांसी और फेफड़ों के संक्रमण से राहत देने के लिए इस्तेमाल होती है। बेंजोनाटेट खांसी को रोकने की दवा है।
यह श्वसन तंत्र के सेंसर को नंब (सुन्न) करती है। खांसी के रिफ्लेक्स को कम करती है। इसके अलावा ब्रोंकाइटिस, निमोनिया जैसी समस्याओं में राहत देती है। यानी यह दवा उन मरीजों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें लगातार खांसी की परेशानी रहती है। एफडीए की मंजूरी मिलना किसी भी भारतीय कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इससे कंपनी को अमेरिकी बाजार में एंट्री और बिक्री का मौका मिलता है। ये मोहर कंपनी की कमाई और ग्लोबल पहचान दोनों बढ़ा सकती है। यह दवा Pfizer Inc. की टेसलॉन कैप्सूल (Tessalon Capsules) के बराबर मानी गई है। यानी इसकी क्वॉलिटी और असर भी उसी स्तर का है।










