सिकरहना (मोतिहारी)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर कफ सिरप व नशीली दवा जब्त की हैं। ढाका स्थित एक दवा दुकान में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे 32 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप व 174 टेबलेट जब्त की। साथ ही एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एक अन्य चैनपुर ढाका निवासी रवि किशन को भी गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर उक्त दवा दुकान में छापेमारी की गई थी। काफी देर तक दवा दुकान में दवाओं की जांच की गई। इसमें प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली दवा बरामद की गई।
थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दवा कारोबारी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्रवाई से अन्य दवा दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में नशीली दवा के सेवन से चैनपुर ढाका में एक युवक की मौत हो गयी थी। इसकी शिकायत पूर्व में भी एसडीओ को मिली थी। इसको लेकर दो दवा दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाओं के सैंपल लिए थे।










