मुंबई। शुगर कंट्रोल और वेट लॉस की दवा भारत में लांच हो गई है। अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली (Eli Lilly) ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित दवा ‘मौनजारो’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

इस दवा का आगमन स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। वजन और ब्लड शुगर से जूझ रहे लोगों के लिए एक नया विकल्प सामने आया है। मौनजारो का वैज्ञानिक नाम Tirzepatide है। यह दवा शरीर के दो प्रमुख हार्मोन (GLP-1 और GIP) को एक साथ सक्रिय करती है। ये हार्मोन भूख को कम करने और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह दवा खासतौर पर मोटापा घटाने और टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर सिद्ध हो रही है।

Mounjaro शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करके ब्लड शुगर को कम करता है। यह खून में ग्लूकोज के स्तर को प्रभावी ढंग से कम करती है। यह दवा पेट में भोजन के पाचन की प्रक्रिया को धीमा करती है। जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके उपयोग से मरीज अपने मोटापे पर काबू कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि Mounjaro का क्लिनिकल ट्रायल काफी सफल रहा है। इसने बेहतरीन परिणाम दिखाए हैं।