ब्यावर (राजस्थान)। बिना फार्मासिस्ट दवा बेचते मिला स्टोर संचालक निलंबित किया है। औषधि विभाग की ओर से दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुमन मेडिकल बिना फार्मासिस्ट दवा बिक्री और अनियमितताओं के कारण 10 दिन के लिए निलंबित किया है।

वहीं, सूरजपुरा और गोविंदपुरा स्थित मेडिकल स्टोर्स पर भारी अनियमितताएं मिली। औषधि निरीक्षक मोनिका जाग्रत ने सूरजपुरा में मैसर्स ​विजय मेडिकल एंड जनरल स्टोर कर निरीक्षण किया। रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। गैर-फार्मासिस्ट की ओर से शेड्यूल एच और शेड्यूल एच -1 की दवाइयां बेची जा रही थीं। ​शेड्यूल एच-1 की दवा की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड भी नहीं दिखाया गया। औषधि निरीक्षक जाग्रत ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इसी प्रकार ​मैसर्स तुलसी मेडिकल गोविंदपुरा में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नदारद मिला। स्टोर पर न तो शेड्यूल एच -1 का रजिस्टर संधारित किया था। न ही इन दवाओं की खरीद-बिक्री का ब्यौरा उपलब्ध कराया। उसे भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। औषधि निरीक्षक जाग्रत ने दुकानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में रखने के भी निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्टोर संचालकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन किया जाएगा।