विदिशा (मप्र)। अवैध दवा बिक्री करने पर 22 दुकानों के लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं। वहीं 20 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। जिले में यह कार्रवाई राजस्व, स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने की। ड्रग इंस्पेक्टर जॉन प्रवीण कुजूर ने बताया कि अवैध रूप से खुदरा बिक्री और बिना पंजीकरण के दवाखाने संचालन की शिकायतें मिली थी।
इन ब्लॉकों में हुई कार्रवाई
विदिशा ब्लॉक की 1, बासौदा की 10, सिरोंज की 9 और कुरवाई व लटेरी की 1-1 दुकान के लाइसेंस कैंसिल किए हैं। वहीं विदिशा में 7, बासौदा में 4, सिरोंज में 7 और कुरवाई में 2 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी थोक दवा लाइसेंसधारियों की सूची तैयार की जाए। साथ ही इनकी नियमित जांच की जाए।










