प्राइवेट ब्लड बैंकों की अब खैर नहीं, देना होगा हिसाब

अमरोहा (उप्र)। प्राइवेट ब्लड बैंकों की अब खैर नहीं। ब्लड बैंकों को खून की एक-एक बूंद का हिसाब देना होगा। प्रभारी सीएमओ ने ब्लड की कालाबाजारी रोकने के लिए अहम कदम उठाया है। निजी ब्लड बैंक संचालकों को रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व सीएमओ की अनुमति लेनी होगी। उसके बाद ही शिविर लगेगा। इसमें संचालकों को खून की एक-एक बूंद का 15 दिन में हिसाब देना होगा। शिविर में कितने यूनिट रक्तदान हुआ। कौन-कौन से मरीजों को रक्त दिया गया हैं।

लापरवाही पर संबंधित ब्लड बैंक का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। इसके साथ ही संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल, गंभीर मरीजों को खून के लिए कहीं भटकना न पड़े। इसके लिए जिला अस्पताल में ब्लड बैंक संचालित हैं। इसमें जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को जरूरत पडऩे पर मुफ्त रक्त चढ़ाया जाता है।

इसके बदले में तीमारदार को अपना रक्त देना होता है। रक्त एकत्र करने के लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाते हैं। इसमें रक्तदाता दूसरों की जान बचाने के लिए अपना रक्तदान करते हैं। इसमें खास बात यह है कि जनपद में छह निजी ब्लड बैंक भी संचालित हैं। इनमें बिना किसी सीएमओ की अनुमति के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर रहे हैं। उसका अभी तक कोई हिसाब किताब नहीं था। इसके चलते निजी ब्लड बैंक संचालक अपनी मनमानी करते हैं। मरीजों को महंगे दामों में खून बेचते हैं। लिहाजा प्रभारी सीएमओ डा. योगेंद्र सिंह ने खून की कालाबाजारी रोकने के लिए अहम निर्णय लिया है। अब निजी ब्लड बैंक संचालक को शिविर लगाने से पूर्व सीएमओ से अनुमति लेनी होगी।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट