कानपुर (उप्र)। योगा फार्मा पर रेड कर नकली 16 हजार टैबलेट बरामद की गई हैं। ड्रग विभाग ने उत्तराखंड में बनाई गई दर्द की नकली दवा की टैबलेट बिरहाना रोड स्थित योगा फार्मा में बरामद की हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद ने बताया कि दवा का सैंपल लखनऊ स्थित राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।

यह है मामला

औषधि विभाग को आगरा के मेडिकल फर्म की जांच में नकली दवा मिली थी। यहीं पर साक्ष्य मिले थे कि नकली दवाएं कानपुर में बेची गई हैं। इसके बाद शहर में ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद ने योगा फार्मा में छापा मारा। वहां उन्हें ऑक्सलजिन डीपी की करीब 16 हजार टैबलेट मिलीं। इन्हें सीज कर दिया गया है। नामी कंपनी ने ब्रांड के नाम पर नकली दवा की बिक्री की शिकायत की थी।