देहरादून। कपैनेसिया अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर सील कर दिया गया है। इसको लेकर जांच टीम ने अस्पताल में नोटिस भी चस्पा कर दिया है। इसमें अस्पताल परिसर में कई खामियां मिलने की बात लिखी गई है।

यह है मामला

देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग की घटना के बाद कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। जांच टीम ने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां पाई हैं। प्राथमिक जांच में अस्पताल प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के आरोप सामने आए हैं। यही वजह है कि अब अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर को सील करने के आदेश भी जारी िकए हैं।

गौर हो कि बीती 20 मई को देहरादून स्थित पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू रूम में अचानक आग लग गई थी। इस हादसे में एक मरीज की मौत हो गई थी। कई अन्य मरीज और कर्मचारी घायल हो गए थे।