अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, सीलिंग की तैयारी

मछली शहर (जौनपुर)। अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा होने का समाचार है। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत होने से हडक़ंप मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह है मामला

प्रसव के लिए एक महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान अचानक उसकी हालत बिगडऩे लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता को जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि अस्पताल संचालक मामले को दबाने और समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मामले की जांच सीएमओ से कराई जा रही है। अस्पताल को सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त