भोपाल। मकान प्रतिबंधित कफ सिरप का जखीरा बरामद किया गया है। गांधीनगर की डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यह कार्रवाई की। टीम ने मकान से करीब 75 हज़ार कप सिरप की बोतलें बरामद की हैं। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह है मामला

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिल रही थी। गांधीनगर क्षेत्र से अवैध रूप से नशीले कफ सिरप की सप्लाई बताई गई। एसटीएफ की टीम ने डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश दी। टीम ने पूरे मकान की बारीकी से तलाशी ली। मकान के दो अलग-अलग कमरों में बड़ी संख्या में कार्टन और बोतलों में भरा नशीला कफ सिरप रखा मिला। बरामद माल की मात्रा देखकर एसटीएफ अधिकारी भी हैरान रह गए।

एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया िक यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था। सिरप को शहर सहित आसपास के देहात इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था। करीब 75 हज़ार सिरप की बोतलें बरामद की गई हैं। इसकी कुल कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी सिरप का रैपर हटाकर दूसरा रैपर लगाकर बेचते थे। एक सिरप की कीमत करीब दो सौ रुपये होती है। तीन नाबालिग सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है और बड़े खुलासे की संभावना है। टीम ने मौके से कफ सिरप के सैंपल जब्त कर लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।