लाइसेंस बगैर चल रही आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री सील, संचालक अरेस्ट

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस बगैर चल रही आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री सील की गई है। इसके संचालक को अरेस्ट कर लिया गया है। नवीन नगर के दीपावली एंक्लेव स्थित एक मकान में अवैध फैक्ट्री चल रही थी। बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक दवाओं की पैकिंग और बिक्री की जा रही थी। केंद्रीय आयुष विभाग और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रेड की। मौके से बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री, पाउडर, खाली कैप्सूल, बोतलें और दवाओं के लेबल बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में फर्म पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन मिला है। वर्कशॉप सील कर संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम ने दीपावली एंक्लेव नवीन नगर स्थित परिसर में दबिश दी। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की सूचना के आधार पर की गई।

बड़ी संख्या में पैकिंग सामग्री मिली

निरीक्षण के दौरान दो मंजिला भवन में बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री मिली। कुछ पैकिंग सामग्री पर एसएस हर्बल की सील लगी हुई थी। इसके अलावा कई बोरों में पाउडर, आयुर्वेदिक उत्पादों के लेबल, खाली कैप्सूल और अन्य सामग्री बरामद हुई। पाउडर को कैप्सूल में भरकर बाजार में बेचा जाता था। यह वर्कशाप देशबंधु और उनका बेटा संदीप कुमार चला रहे थे।

दवा की जांच को लिए 12 नमूने

फर्म के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार को पुलिस ने पहले ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उसी से सारी जानकारी प्राप्त हुई। आयुष विभाग की ओर से 12 दवा नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए लिए गए।
टीम ने मौके पर मौजूद पैकिंग सामग्री, पाउडर, लेबल, खाली कैप्सूल और बोतलों का विवरण तैयार कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। परिसर को क्राइम ब्रांच की मौजूदगी में सील कर दिया गया।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज