जोधपुर (राजस्थान)। बीपी-इंफेक्शन की दवा जांच में फेल मिली है। इसके चलते बाजार से इस दवा का स्टॉक हटाने के आदेश जारी किए हैं। जांच के दौरान हाई बीपी, संक्रमण और एलर्जी की तीन दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से लिए इनके सैंपल लिए गए हथे। नमूनों की जांच में इन दवाओं के विशिष्ट बैच गुणवत्ता मानकों से कम पाए गए।
रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इन बैचों के स्टॉक तत्काल रोकने और बाजार से वापस लेने के निर्देश दिए हैं। जांच में एक दवा घुलनशीलता और शुद्धता के मानकों पर फेल हुई। दो अन्य दवाएं निर्धारित एसे मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं।
ये दवाएं अमानक :
मानक से कम पाई गई तीन दवाओं में इनके नाम शामिल हैं :
1. फेनिरामाइन मैलिएट युक्त ब्रांड वी विल इंजेक्शन (बैच नंबर: BWI-2502),
2. सेफ्पोडॉक्सिम प्रोक्सेटिल टैबलेट्स (बैच नंबर: 25A-BT-041)
3. रामिप्रिल टैबलेट्स (बैच नंबर: TA 26022)
इनमें पहली दवा एलर्जी और त्वचा संबंधी रिएक्शन, दूसरी संक्रमण तथा तीसरी हाई बीपी नियंत्रित करने के लिए उपयोग में ली जाती है।








