अवैध पॉलीक्लिनिक पर रेड, लाखों की दवाएं सील

श्रावस्ती (उप्र)। अवैध पॉलीक्लिनिक पर रेड की गई है। इस दौरान बिना लाइसेंस की लाखों की दवाएं सील कर दी गई। भिनगा सीएचसी के सामने चल रहे पालीक्लीनिक पर यह कार्रवाई की।

इस दौरान यहां दवाओं का भंडार मिला। इस संबंध में संचालक की ओर से लाइसेंस न दिखा पाने पर दवाओं को सील कर दियाा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि तीन संदिग्ध दवाओं को जांच के लिए लैब भेजा गया। शर्मा गली में संचालित जनता पालीक्लीनिक में पीछे स्थित कमरे में रखी अलमारी में भारी मात्रा में दवाइयां मिलीं।

मौके पर मौजूद वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इन दवाओं का प्रयोग मरीजों के इलाज में किया जाता है। कोई वैध लाइसेंस न दिखाए जाने पर दवाओं को सील कर दिया है। सील की गई दवाओं की कीमत लगभग 86 हजार रुपये है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।

पालीक्लीनिक का संचालन बस्ती जिला निवासी वेदप्रकाश की ओर से किया जा रहा है। जबकि पंजीकरण संतकबीरनगर के खलीलाबाद के स्टेशनपुरवा गांव निवासी डा. विनोद मिश्रा के नाम पर है।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद