मुंबई (महाराष्ट्र)। अस्पताल संचालकों को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त तुकाराम मुंडे ने कहा कि अस्पताल मरीजों को किसी विशिष्ट दुकान से दवाएं खरीदने को मजबूर नहीं कर सकते। इसे रोकने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
उन्हें इस संबंध में कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल को यह अधिकार नहीं है। वह किसी भी मरीज को अपनी फार्मेसी से मरीज को दवाएं खरीदने पर मजबूर न करें।










