औषधि विभाग ने 20 मेडिकल एजेंसी संचालकों को थमाए नोटिस

आगरा। औषधि विभाग ने 20 मेडिकल एजेंसी संचालकों को नोटिस दिए हैं। उनसे दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल तलब किए हैं। छापे में इनके यहां पर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली थी। रिकॉर्ड नहीं देने पर फर्म का लाइसेंस निलंबित होगा। इनके यहां से जब्त दवाओं के 42 सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए हैं।

फव्वारा में तीन दिन तक 20 मेडिकल एजेंसी और 12 गोदाम पर छापेमारी की गई। इनके यहां दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली। कंप्यूटर-लैपटॉप खंगालने पर स्टॉक में भी अंतर पाया। कई संदिग्ध दवाएं भी मिलीं। पांच से अधिक गोदाम में सरकारी, सैंपल और एक्सपायर दवाएं भी जब्त कीं। इनकी कीमत 80 लाख रुपये से अधिक है। दो गोदाम अभी सील हैं। इनमें भी ऐसी ही दवाएं होने की आशंका है।

टीम ने एंटीबायोटिक, पेट रोग, हृदय, कैंसर, आदि दवाओं के 42 नमूने लिए थे। इनकी जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट फेल मिलने पर केस में धाराएं और बढ़ाई जाएंगी। 20 फर्म संचालकों को नोटिस देकर बीते तीन महीने की दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल मांगे हैं। इनमें गड़बड़ी मिलने पर फर्म का लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।

Related Posts

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

हाथरस (यूपी)। गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। स्वासथ्य विभाग की टीम ने आरोपी फार्जी डाक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है।…

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

नई दिल्ली। CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की जांच में ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 1 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 1 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़