फरीदाबाद (हरियाणा)। अवैध क्लीनिक पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने रेड की है। यह कार्रवाई न्यू जनता कॉलोनी में बिना वैध डिग्री के संचालित क्लीनिक पर की गई। क्लीनिक से 46 एमटीपी किट और अन्य प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं।

यह है मामला

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि न्यू जनता कॉलोनी स्थित मुस्कान क्लीनिक में अवैध क्लीिनक संचािलत है। पंकज गुप्ता बिना किसी वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा है। सूचना पर उड़नदस्ते ने सिविल सर्जन फरीदाबाद को अवगत कराया। डॉक्टरों की टीम गठित कर पुलिस के सहयोग से क्लीनिक पर रेड की। एक व्यक्ति डॉक्टर की सीट पर बैठकर मरीजों को दवाएं देता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज गुप्ता बताया। टीम ने उससे वैध डिग्री मांगी, िजसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

मकान नंबर 351 में चल रहे क्लीनिक में मरीजों के लिए 4-5 बेड लगाए गए थे। वहीं, मेडिकल बायो वेस्ट के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं मिली। क्लीनिक में रखी दवाओं की जांच करने पर कुछ दवाएं एक्सपायर मिलीं। तीन प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं, 46 एमटीपी किट और अनवांटेड-72 के पांच पैकेट बरामद हुए। टीम ने बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर सील कर दिया। पंकज गुप्ता के खिलाफ थाना सारण में मामला दर्ज करवाया गया है।