नई दिल्ली। साइकोट्रॉपिक दवाओं की अवैध सप्लाई करने वाले दो अरेस्ट किए हैं। पुलिस ने बाहरी उत्तरी दिल्ली में साइकोट्रॉपिक दवाओं की अवैध आपूर्ति का गिरोह पकड़ा है। दोनों की पहचान अमित उर्फ भोका और आबिद अली उर्फ साहिल खान के रूप में हुई है।

शाहबाद डेयरी इलाके में अमित से ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन की गोलियां बरामद की गईं। वहीं, आबिद अली से 800 गोलियां बरामद हुईं हैं। इस संबंध में शाहबाद डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि अमित आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामले में उसे दोषी भी ठहराया जा चुका है। पुलिस इस गिरोह के आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।