भिवानी। मेडिकल स्टोर में रेड कर एक्सपायरी डेट की दवाइयां जब्त की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक्सपायरी डेट की 53 दवाइयां जब्त की।
यह है मामला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोहड़ बाजार इलाके में दवा दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान दुकान से एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली। जांच के बाद 121 प्रकार की दवाइयां जब्त की गई। इनमें से 53 तरह की दवाए एक्सपायरी डेट की पाई गई। ये दुकान के अलग रैक में डिस्प्ले की गई थी। टीम ने दुकानदार से वैध लाइसेंस मांगा तो वह एक साल पहले समाप्त हो चुका था। टीम ने मेडिकल संचालक को नोटिस दिया है।
टीम ने दिनोद रोड पर एक निजी क्लिनिक तथा एक मकान पर छापा मारा। मकान के अन्दर से 400 की संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी। संबंधित व्यक्ति के घर से 70 तरह के अन्य दवाइयां जब्त की। आरोपी प्रतिबंधित दवाइयों से संबंधित रिकार्ड प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करवा दी गई है।










