नई दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अब इंजेक्शन नहीं लेना पड़ेगा। इसके लिए सिर्फ एक गोली ही काफी रहेगी। इसके सेवन से 55% से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकेगा।
हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों की सबसे बड़ी वजहों में से एक माना जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल में स्टेटिन दवाएं ली ती हैं। इस पर भी जिनका कोलेस्ट्रॉल कम नहीं हो रहा, उन्हें राहत मिलेगी। अमेरिकी दवा नियामक (US FDA) ने पहली ऐसी ओरल दवा को मंजूरी दी है। Lipfendra दवा क्लिनिकल ट्रायल में LDL को 55% से ज्यादा तक कम करने में सफल रही।
यह दवा हाई-रिस्क मरीजों के लिए है। ऐसे मरीजों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। अब तक PCSK9 को टारगेट करने वाली ज्यादातर दवाएं इंजेक्शन के रूप में दी जाती थीं। Lipfendra पहली ऐसी दवा है, जिसे गोली के रूप में ले सकेंगे। इससे इलाज मरीजों के लिए ज्यादा आसान हो सकता है। Lipfendra मर्क (Merck) की नई दवा है। यह दुनिया की पहली ओरल PCSK9 इनहिबिटर दवा है। इसे इंजेक्शन की बजाय गोली के रूप में लिया जाता है। यह दवा लीवर में मौजूद PCSK9 प्रोटीन को ब्लॉक करती है। यह प्रोटीन शरीर की खून से खराब कोलेस्ट्रॉल हटाने की क्षमता को कम कर देता है। जब इसे रोका जाता है तो शरीर LDL को ज्यादा एफेक्टिवली तरीके से बाहर निकाल पाता है।










