ऑक्सीटोसिन की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गया (बिहार)। ऑक्सीटोसिन की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। औषधि विभाग की टीम ने नावां गांव में छापेमारी की। मौके पर प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। घर में चल रही फैक्ट्री से करीब 15 लाख रुपये के ऑक्सीटोसिन जब्त किए। फैक्ट्री से तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है। छापेमारी सहायक औषधि नियंत्रक डॉ. सच्चिदानंद विक्रांत के नेतृत्व में की गई।

यह है मामला

सहायक औषधि नियंत्रक डॉ. सच्चिदानंद विक्रांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि मानपुर के लोग बोधगया में ऑक्सीटोसिन बनाने और बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम बोधगया के नावां (पश्चिम) पहुंची। वहां विनोद कुमार के मकान में छापेमारी की। छापेमारी में ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।

भारी मात्रा में तैयार और अर्द्ध निर्मित ऑक्सीटोसिन जब्त किए गए। 10 हजार पीस बना हुआ ऑक्सीटोसिन व कच्चा सामान जब्त किया। करीब 15 लाख रुपये प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन जब्त की गई है। मौके पर तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में राहुल कुमार, विनोद कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं। ये सभी मानपुर के रहने वाले हैं। बोधगया में मकान में प्रतिबंधित दवा बनायी जा रही थी। बोधगया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फिलहाल विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 22 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश