मुंबई। ऑरोबिंदो फार्मा ने अमेरिकी कंपनी MSD (मर्क एंड कंपनी) के साथ लाइसेंसिंग समझौता किया है। इसके तहत कंपनी 129 देशों में HIV की जेनेरिक दवा अलिमाट्राविर की आपूर्ति कर सकेगी। कंपनी इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली चुनिंदा वैश्विक जेनेरिक दवा कंपनियों में शामिल है।
लाइसेंसिंग व्यवस्था के तहत 129 पात्र देशों में जेनेरिक अलिमाट्राविर आपूर्ति की जा सकेगी। इन देशों में अधिकांश नए HIV संक्रमण के मामले सामने आते हैं। कंपनी के अनुसार HIV रोकथाम के क्षेत्र में यह पहला समझौता है। समझौते का उद्देश्य भविष्य की मांग को देखते हुए विनिर्माण क्षमता को समय रहते तैयार करना है। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी जेनेरिक अलिमाट्राविर का निर्माण करेगी।










