घनश्यामपुर (बिहार)। सील मेडिकल स्टोर को खोलकर 89 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। मुहुआर गांव स्थित अंजली मेडिकल स्टोर यह कार्रवाई की गई। औषधि विभाग की टीम ने सील दुकान को नियमानुसार खुलवाया। अंदर रखी 89 प्रकार की दवाओं एवं अन्य सामग्री को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

यह है मामला

विभागीय कार्रवाई के तहत 9 जुलाई को अंजली मेडिकल को सील किया गया था। औषधि निरीक्षक अर्चना कुमारी टीम के साथ दुकान पर पहुंची। सील खोलने के बाद दुकान के अंदर रखी दवाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 89 प्रकार की दवाएं जब्त कर ली हैं। अंजली मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जब्त की दवाओं की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान घनश्यामपुर पुलिस मौके पर मौजूद रही।