फरीदकोट (पंजाब)। फार्मेसी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बीएफयूएचएस फार्मेसी परीक्षा के हरियाणा के भिवानी से चलाए जा रहे नकल गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने गिरोह के 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यह उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल कराने वाला संगठित गिरोह था।
यह है मामला
पंजाब पुलिस ने हरियाणा के भिवानी से संचालित एक अंतरराज्यीय नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया। ‘बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज’ (बीएफयूएचएस) फार्मेसी परीक्षा में नकल करवाई गई। इस दौरान नकल करने वाले 10 लोगों और 25 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि जांच से पता चला है कि यह पेपर लीक का मामला नहीं था। यह नकल कराने वाले एक बेहद संगठित गिरोह का था मामला है। गिरोह प्रौद्योगिकी और तकनीकी उपकरणों के जरिये नकल करवा रहा था।
पंजाब पुलिस ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ये परीक्षाओं में नकल में मदद करने के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करता था। गिरोह को हरियाणा के भिवानी स्थित एक मुख्य आरोपी द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस महानिरीक्षक नीलांबरी जगदाले ने कहा कि बीएफयूएचएस फार्मेसी परीक्षा में नकल कराने की साजिश रची गई। गिरोह के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने अभियान चलाया।










