शिवाजीनगर, समस्तीपुर (बिहार)। लाइसेंस बिना चल रही दवा दुकान पर रेड की गई है। उत्तर पंचायत के बेला चौक पर संचालित दवा दुकान पर औषधि विभाग ने छापेमारी की। बिना लाइसेंस दवा दुकान संचालित किए जाने की जानकारी मिली। टीम ने अनुराग मेडिकल हॉल में यह कार्रवाई की। दुकान से करीब 140 प्रकार की विभिन्न दवाएं जब्त की हैं। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी जांच के लिए लिए हैं। बरामद सभी दवाओं को सील कर टीम अपने साथ ले गई।
यह है मामला
चितौड़ गांव के वार्ड सात निवासी अनुराग कुमार की बेला चौक पर दवा दुकान है। अधिकारियों को दुकान के बिना लाइसेंस संचालित होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच शुरू की। दुकान में रखी दवाओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे।
लाइसेंस नहीं मिलने पर टीम ने दवाओं की जांच-पड़ताल की। करीब 140 दवाओं को विभागीय टीम ने जब्त किया। इसके अलावा दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए गए। इन्हें आगे की जांच के लिए भेजा गया है। जब्त की दवाओं को सील कर दिया गया। औषधि विभाग की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।










