बेंगलुरु। नकली दवा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर रेड की गई है। मौके से 5 करोड़ से अधिक की घटिया दवाएं ज़ब्त हुई हैं। बिदादी में चल रही एक अवैध फ़ैक्टरी पर फ़ूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने यह कार्रवाई की हैं। जांच में सामने आया कि यह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बिना किसी वैध लाइसेंस के चल रही थी। यहां नकली और घटिया दवाओं की रीपैकेजिंग कर उन पर ब्रांडेड लेबल लगाए जा रहे थे।
इस रैकेट में गैर-कानूनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से दवाएं मंगवाना शामिल थ। उनकी रीपैकेजिंग करना और उन्हें बड़ी फार्मा के नाम से बेचा जाता था। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने इस ऑपरेशन को ड्रग माफिया का बड़ा मामला बताया। नकली दवाएं अस्पतालों को बाजार भाव से लगभग 50 प्रतिशत कम कीमत पर बेची जा रही थीं। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रामनगर के पुलिस अधीक्षक ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है। अधिकारी अब पूरी सप्लाई चेन की जांच कर रहे हैं।










