अमरावती (महाराष्ट्र)। सरकारी अस्पताल में सोमवार तडक़े अचानक आग लग गई। हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इलाज करा रहे दर्जनों नवजात बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

यह है मामला

अस्पताल की तीसरी मंजिल पर सोमवार तडक़े करीब 3:30 बजे आग लग गई। नवजात बच्चों के इलाज वाले यूनिट में वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे आग भडक़ गई। उस वक्त अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में 39 नवजात बच्चे भर्ती थे। आग लगते ही डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारी तुरंत वार्ड में पहुंचे। नवजात बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। बचाव के दौरान जरूरी मेडिकल उपकरणों को हटाया गया। बच्चों को सुरक्षित बाहर ले जाया गया। छह गंभीर रूप से प्रभावित नवजात बच्चों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।