श्रीगंगानगर (राजस्थान)। नशीली दवा ट्रामाडोल टैबलेट्स की अवैध बिक्री में 4 अरेस्ट किए गए हैं। जवाहरनगर थाना पुलिस ने छजगरिया मोहल्ले में यह कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मां-बेटी भी शामिल है। आरोपियों के पास से मेडिकेटेड नशा बरामद हुआ है। सभी आरोपी अपने घरों में नशीली दवाइयां बेच रहे थे।

यह है मामला

पुलिस ने अभियान के तहत आरोपी माल्टाराम को 870 बैन ट्रामाडोल गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पांच आरोपियों शिवा छजगरिया, राखी छजगरिया, अजय छजगरिया, रविना उर्फ रूबीना और सन्नी को नामजद किया है।

मां-बेटी उषा और प्रिया को गिरफ्तार किया गया। दोनों अशोक नगर बी की निवासी हैं। मां-बेटी पिछले काफी समय से मोहल्ले में मेडिकेटेड नशा बेच रही थीं। वहीं, सन्नी छजगरिया को गिरफ्तार किया गया। माल्टाराम और उषा दोनों थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके खिलाफ पहले कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच एएसआई जयवीर सिंह कर रहे हैं।