नशीली दवा के नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार

लखनऊ। नशीली दवा के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। ट्रांसपोर्ट नगर में नशीली दवा डिलीवरी से पहले ही पकड़ी गई। एएनटीएफ और एफएसडीए ने नेटवर्क का खुलासा किया है। मौके से 9.60 लाख एल्जोमैक-0.5 टैबलेट जब्त की।

स्पैसमोनाम प्लस कैप्सूल, ओनेरेक्स सिरप की 720 बोतलें बरामद की हैं। बरामद दवाओं का कुल वजन करीब 228 किलो है। मौके से सात मोबाइल फोन और 11140 रुपए भी मिले। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्टन को बोरियों में छिपाकर रख रहे थे दवाएं

सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में नशीली दवाओं की खेप पहुंचने वाली है।  टीम ने एस-363/364 के सामने निगरानी शुरू की। तीन लोग कार्टनों को बोरियों में छिपाते दिखाई दिए। तलाशी लेने पर किशन वासवानी, समीर अहमद और शाद इरशाद से नशीली दवाएं बरामद हुईं। तीनों प्रकार की दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए।

ये दवाएं कन्हैया फार्मा के संचालक उमेश कुमार से ली गई थीं। टीम ने उमेश और सतेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। उमेश सतेन्द्र सिंह की फर्म के दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था। इसके बदले सतेन्द्र को कमीशन दिया जाता था।

जांच में कन्हैया फार्मा में सात प्रकार की दवाओं का भंडारण मिला। फर्म संचालक दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े अभिलेख नहीं दिखा सका। इसके बाद कन्हैया फार्मा को सील कर दिया गया।

शाद इरशाद से पूछताछ के बाद विशाल चौरसिया का नाम सामने आया। इसके बाद टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। विशाल ने शाद को नशीली दवाएं उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। कोडीन के एक मामले में उसका दवा लाइसेंस निरस्त हो चुका है। वह दूसरी फर्मों के माध्यम से नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा था। बरामद सिरप उसने बृजेश वर्मा से खरीदने की बात भी बताई है। सभी छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए