कोसली,रेवाड़ी (हरियाणा)। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार हुआ है। उसकी पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ के प्रवीन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
यह है मामला
कोसली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि विक्रम निवासी गांव बव्वा नशीली दवा बेचने का काम करता है। वह अभी नाहड रोड पर फ्लाईओवर के नीचे बंद पेट्रोल पंप पर खड़ा है। उसके पास नशीली प्रतिबंधित दवाइयां है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपित को दबोच लिया। आरोपित की स्कूटी की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों के 480 कैप्सूल और 1185 नशे की गोलियां बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित विक्रम ने बताया कि उसने यह प्रतिबंधित दवाइयां महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।










