नई दिल्ली। भारतीय दवा कंपनियों को अमेरिका ने कड़वी डोज दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय दवा कंपनियों को नुकसान पहुंचाने का नया पैंतरा शुरू किया है। उन्होंने अमेरिका में दवाओं के दाम घटाने का ऐलान किया है। इसका सबसे ज्यादा असर भारत पर ही होगा। वहां अभी 60 फीसदी जेनरिक दवाओं का आयात भारत से ही होता है। ऐसे में भारतीय दवा कंपनियों के मार्जिन पर सीधा असर पड़ेगा।
दरअसल, ट्रंप की नई प्राइसिंग नीति से दुनियाभर की फार्मा कंपनियों में खलबली है। इसका सबसे ज्यादा असर भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है। वजह ये है कि भारतीय फार्मा कंपनियों का अमेरिका में काफी ज्यादा कारोबार है। वित्तवर्ष 2026 में भारतीय कंपनियों का अमेरिका को कुल दवा निर्यात करीब 80 हजार करोड़ था। अमेरिका की आधे से ज्यादा जेनरिक दवाओं की सप्लाई भारतीय कंपनियां ही करती हैं। ट्रंप के ताजा फैसले फार्मा कंपनियों को अपना मुनाफा कम होने का डर सताने लगा है।
किन कंपनियों का घटेगा मुनाफा
ट्रंप के नए फैसले से कई भारतीय दवा कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ेगा। इनमें Sun Pharma, Aurobindo Pharma,Lupin,Dr. Reddy’s, Cipla आदि के नाम गिनाए जा सकते हैं।










