कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फर्जी ITC नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्त कार्यालय शिमला ने यह कार्रवाई की। कुल 6.55 करोड़ रुपये के अपात्र आईटीसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
इस मामले में त्रिलोकपुर स्थित मैसर्स समय फार्मा इंडिया के प्रबंध निदेशक गौरव जैन को गिरफ्तार किया है।
सामने आया है कि दिल्ली की समय फार्मा इंडिया और मैसर्स ड्यूल हेल्थकेयर ने कई फर्जी फर्मों के इनवॉइस पर आईटीसी का लाभ लिया। करीब 5.55 करोड़ का आईटीसी 10 गैर-मौजूद फर्मों से जुड़े इनवॉइस के जरिये लिया गया। ऐसे बिल भी मिले, जिनमें दर्शाए गए माल की वास्तविक आवाजाही की पुष्टि नहीं हो सकी। आरोप है कि फर्जी तरीके से हासिल किए गए आईटीसी को नकद रिफंड लेने का प्रयास किया गया।










