फर्जी आयुर्वेदिक दवा कंपनी बनाकर ठगी करने का भंडाफोड़

बरेली। फर्जी आयुर्वेदिक दवा कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साजिद इस्लाम और जफर ने फर्जी कंपनियां बनाई। वे बीमारियों का उपचार करने का दावा करने लगे। शुगर जैसी बीमारियों को खत्म करने का दावा करते। एक फर्जी काल सेंटर और वेबसाइट भी तैयार की थी।

लोगों से बात करने के बाद उनसे दवाओं का आर्डर कराते। कोरियर कंपनियों से लोगों को दवाएं सप्लाई कराते थे। पुलिस ने सूचना के बाद छापेमारी की। मौके से 75 डिब्बे नकली दवाएं, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं। इन दवाओं की गुणवत्ता भी संदिग्ध है। आरोपित ने अपने गिरोह के दो और सदस्यों के नाम बताएं हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली कि मकान में कुछ लोग नकली दवाओं का कारोबार कर रहे हैं। फर्जी कंपनियों की मदद से दवाएं पहुंचाई जाती हैं। पुलिस ने मौके से साजिद मलिक, इस्लाम और मो. जफर को पकड़ा। लैपटाप, मोबाइल और 75 डिब्बों में दवाएं हुई मिली। उनसे दवाएं बेचने का लाइसेंस नहीं िमल पाया।

आरोपितों ने आरके इंटरप्राइजेज, डियाबो-वीटा केयर जैसे नाम से फर्जी कंपनियां बनाई हैं। पुलिस ने सभी दवाएं, लैपटाप और मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के काम में रऊफ और रिजवान मियां भी शामिल हैं। रऊफ और साजिद सगे भाई हैं। आरोपी अपनी दवाओं का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करते थे। तीन दिन में बीमारी काे जड़ से खत्म करने का दावा करते थे।

सभी दवाओं की कीमत एक हजार से 1450 रुपये के बीच होती थी। दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग भी संदिग्ध मिली है। दवाएं तैयार कराने का काम रऊफ और रिजवान देखते थे। इस्लाम कंपनी का टेक्निकल सपोर्ट देखता था। फेसबुक और इंस्टा पर शुगर की बीमारी के ठीक होने का प्रचार करता।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 12 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 11 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 11 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 19 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़