नई दिल्ली। सीडीएससीओ ने पाकिस्तान की 2 क्रीम को लेकर अलर्ट किया है। लोग अक्सर किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। यही आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है। भारत की ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी सीडीएससीओ ने दो ऐसी क्रीम को लेकर चेताया है। ये दो कॉस्मेटिक क्रीम सीधे पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। इन क्रीम के नाम ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ और ‘चांदनी वाइटनिंग क्रीम’ हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि इन दोनों प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पूरी तरह से असुरक्षित है।

बाजार में इन क्रीम की मौजूदगी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन प्रोडक्ट्स को लेकर सरकार सख्त कदम उठा रही है। ये ऑनलाइन मार्केटप्लेस के जरिए घर-घर तक पहुंच रही थीं। इस मामले ने ई-कॉमर्स कंपनियां भी कटघरे में खड़ी हैं। सीडीएससीओ ने पब्लिक नोटिस जारी कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। इन दोनों कॉस्मेटिक्स को भारत में बेचने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। ये प्रोडक्ट गैरकानूनी तरीके से भारतीय बाजार में उतारे गए हैं।

जांच में इन क्रीम के अंदर भारी धातुओं की मात्रा तय सीमा से बहुत ज्यादा मिली है। ये जहरीले तत्व आपकी स्किन के साथ-साथ शरीर के अंदरूनी हिस्सों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकते है। इन क्रीम के लगातार इस्तेमाल से कई तरह के टॉक्सिक इफेक्ट्स सामने आ सकते हैं। गोरी ब्यूटी क्रीम को लाहौर स्थित गोरी कॉस्मेटिक्स बनाती है। वहीं चांदनी वाइटनिंग क्रीम को लाहौर की ही एसजे एंटरप्राइजेज तैयार करती है।