बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। अवैध नशीली दवा का मुख्य सप्लायर मथुरा से अरेस्ट किया गया है। आरोपी ट्रेन के जरिए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बिलासपुर भेजता था। पुलिस आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लेकर आई। यहां उसे अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह है मामला

पुलिस की टीम नशीली दवा के मुख्य सप्लायर की तलाश में मथुरा पहुंची थी। टीम ने मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ट्रेन के जरिए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने की बात स्वीकारी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया और उसे बिलासपुर लाया गया। बिलासपुर पहुंचने पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।