नई दिल्ली। ड्रग अलर्ट जारी किया गया है। 220 दवाओं के सैंपल जांच में मिले फेल हैं। दिल्ली के नेशनल कैपिटल टेरिटरी से लिया गया दवा सैंपल नकली पाया गया। इस मामले में किसी दूसरे ब्रांड के नाम का अवैध इस्तेमाल किया गया था।
रिपोर्ट में क्या बताया गया है?
अगस्त 2026 में देश में बिकने वाली दवाओं के सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरीज ने 29 सैंपल को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी पाया। वहीं, स्टेट ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरीज ने 191 सैंपल को एनएसक्यू घोषित किया। इसका मतलब है कि दोनों स्तरों की टेस्टिंग में कुल 220 सैंपल अमानक पाए गए। वहीं, दिल्ली से ली गई दवा का एक सैंपल नकली पाया गया है। यह दवा किसी दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर बनाई गई थी। मामले की जांच चल रही है। संबंधित कानूनों व नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।










