फर्रुखाबाद (यूपी)। दवा दुकान को सील करने का मामला प्रकाश में आया है। ड्रग इंस्पेक्टर स्वागतिका बोस ने सिरोली गांव में दबिश दी। पुलिस की निगरानी में एक दवा दुकान को सील करवा दिया। इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
यह है मामला
ड्रग इंस्पेक्टर सिरोली गांव में डा. रोहित कुमार यादव की दवा दुकान पर पहुंची। यहां पर ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुबह दुकान खुली थी। मौके पर प्रदर्शित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। डा. रोहित यादव ने मौके पर उपस्थित होने से मना कर दिया। औषधि निरीक्षक ने दुकान पर एक और ताला लगवा दिया।
दुकान मालिक शिवम कुमार को इसकी चाबी सौंप दी गई। दुकान को अग्रिम आदेश तक सीलबंद मुहर किया गया है। उन्होंने बताया कि डा.रोहित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि दुकान का निरीक्षण नहीं कराया गया तो डॉ. रोहित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।










