काशीपुर (उत्तराखंड)। प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील किया गया है। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी। दुकानदार के बिल नहीं दिखाने पर दुकान को सील कर दिया है। मेडिकल स्टोर संचालक को बिल प्रस्तुत करने के बाद ही कारोबार करने की अनुमति दी जाएगी।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के पास एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जांच में मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही थी। टीम ने स्टोर संचालक से दवाओं से संबंधित बिल मांगे। इस पर वह आनाकानी करने लगा। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए स्टोर को सील कर दिया। नीरज कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ शिकायत मिली थी।

इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। संचालक से प्रतिबंधित दवाओं के बिल दिखाने को कहा है। जब तक बिल विभाग में प्रस्तुत नहीं होते कारोबार नहीं करने की चेतावनी दी गई है। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर शुभम कोटनालाला, निधि शर्मा और कुंडेश्वरी पुलिस चौकी की टीम मौजूद रही।