भरतपुर (राजस्थान)। नकली दवाओं के 50 से ज्यादा कार्टन सूखे कुएं से बरामद हुए हैं। बयाना के खटनावली गांव में सूखे कुएं से नकली दवाओं की खेप मिली। बाजरे की कड़ब के नीचे छिपाए 150 से ज्यादा कार्टन मिले। पुलिस को और कार्टन मिलने की संभावना है।

इनमें डायबिटीज, बीपी, एंटी एलर्जिक, मोटापा घटाने वाली और दर्द निवारक दवाएं शामिल हैं। सनोफी, डॉ. रेड्डीज और टोरेंट जैसी कंपनियों के नाम वाली दवाएं भी मिली हैं। कुछ दवाओं के बैच नंबर कंपनी रिकॉर्ड से मैच नहीं हुए। डीसीओ सीमा मीणा ने बताया कि इनके नकली होने की आशंका है। लैब जांच के बाद ही सच्चाई पता चलेगी।

यह है मामला

ग्रामीणों ने बताया कि रात में एक ट्रक ने कुएं में बाजरे की कड़ब के बीच दवाओं के कार्टन छिपाए। पुलिस टीम ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू किया। बरामद दवाओं को पुलिस कस्टडी में सीएचसी झील का बाड़ा में रखा गया है। औषधि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।