पटना (बिहार)। नशीली दवा के भंडारण का भंडाफोड़ हुआ है। फतुहा-दनियावां रोड पर डिलीवरी लिमिटेड के वेयरहाउस में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वेयरहाउस में नशीली कफ सिरप पहुंची है। टीम ने वेयरहाउस से प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप जब्त कर ली।

रांची से आई थी पार्सल खेप

पुलिस को पता चला कि यह खेप रांची से पार्सल के जरिए भेजी गई थी। पुलिस ने संबंधित ग्राहक को फोन कर पार्सल रिसीव करने के लिए कहा। आरोपी ने अपने आदमी को भेजने की बात कही। पुलिस की मुस्तैदी पता चलने पर आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

इस कार्रवाई में कुल 149 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इसकी कुल मात्रा लगभग 2,285 लीटर आंकी गई है। बाजार में इस सिरप की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है।