मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे 2 क्लिनिक सील किए

बैतूल (एमपी)। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे 2 क्लिनिक सील किए हैं। भीमपुर ब्लॉक के चिखली पंचायत में हाईवे किनारे संचालित अवैध क्लिनिकों पर प्रशासन ने छापा मारा। ये मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो स्थानों पर चल रहे क्लिनिक को सील कर दिया। एक स्थान पर करीब आठ बिस्तरों का अस्पताल संचालित होता मिला। जहां मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था।

चिखली में मेडिकल स्टोर और उनसे जुड़े क्लिनिक की जांच की। जांच में जयंत विश्वास के मेडिकल स्टोर के ऊपर आठ बिस्तरों का क्लिनिक चर रहा था। मौके पर पांच से सात मरीज भर्ती मिले। मरीजों को बोतलें लगाई गई थीं। एलोपैथी दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था। मेडिकल स्टोर संचालक के पास फार्मेसी के दस्तावेज मिले। लेकिन क्लिनिक चलाने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज नहीं थे।

टीम ने क्लिनिक और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। टीम को सामने स्थित गुर्जर मेडिकल स्टोर पर भी क्लिनिक संचालित होता मिला। यहां संचालक अनूप कासदे द्वारा करीब दो बिस्तरों का क्लिनिक चलाया जाना मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैमिनी विश्वास लंबे समय से मरीजों का इलाज कर रहे थे। बीएमओ डॉ. पंकज कहा कि सभी अवैध क्लिनिक सील कर दिए गए हैं। संबंधित संचालकों को पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए