संभल (यूपी)। लाइसेंस बिना चल रहे मेडिकल स्टोर पर रेड की गई। औषधि विभाग ने स्टोर से अवैध दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई गांव चंदायन स्थित अला हजरत मेडिकल स्टोर पर की। दुकान पर मौजूद व्यक्ति वैध दवा बिक्री लाइसेंस नहीं दिखा सका।
यह है मामला
औषधि निरीक्षक संभल जयेन्द्र कुमार ने मेडिकल स्टोर पर रेड की। दुकान पर मोहम्मद सलीम मौजूद मिला। उससे दवा बिक्री के लिए लाइसेंस मांगा। वह कोई वैध ड्रग सेल लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। लाइसेंस के बिना दवा बिक्री का मामला सामने आया। औषधि विभाग ने दुकान में रखी दवाओं को जब्त कर लिया। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए हैं। नमूनों को सरकारी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के बाद मामले की विवेचना की जाएगी। आरोप सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा










