देवरिया (यूपी)। महिला की मौत के बाद न्यू अपोलो हॉस्पिटल सील किया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचनाा पर पुलिस ने आकर स्थिति संभाली। एसीएमओ की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
दो दिन से भर्ती थी महिला
पिपरा बाध निवासी रेहाना खातून को न्यू अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।
एसीएमओ डॉ. अजीत सिंह हॉस्पिटल पहुंचे। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। विस्तृत जानकारी प्रशासन की ओर से अभी सामने नहीं आई है। इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।










