कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर पर नशीली दवा बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। गांव जगमालवाली में औषधि विभाग ने रेड की। वर्मा मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां बरामद हुईं। औषधि अधिकारी ने दवाइयों को कब्जे में ले लिया।

यह है मामला

डीसीओ केशव वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। पुलिस के सहयोग से दुकान का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर से 100 प्रतिबंधित गोलियां और 100 कैप्सूल बरामद हुए। केशव वशिष्ठ ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रशासन गंभीर हैं। नशीली दवा बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।