कानपुर (यूपी)। कोडीन कफ सीरप की तस्करी पकड़ी गई है। आरोपी तस्कर को एंटी नारकोटिक्स टीम ने ढकनापुरवा से गिरफ्तार किया है। उसके पास 2.95 करोड़ की 25000 शीशियां बरामद हुईं।

यह शीशियां नई दिल्ली स्थित नोवोट्रिक्स लाइफसाइंसेस नामक फर्म से फर्जी बिल्टी पर भेजी जा रही थी। पहले भी इसी फर्म की सीरप की शीशियां प्रयागराज में पकड़ी जा चुकी हैं। आरोपित ने अपना नाम बिहार के मगरपट्टी निवासी मिहिर ठाकुर बताया है। 2500 शीशियां प्रतिबंधित कोडीन कफ सीरप सीरप टर्बो-टी के नाम से हैं। ये फर्जी बिल्टी व बिल बनाकर ट्रांसपोर्ट से प्रयागराज व वाराणासी सप्लाई होनी थी।

शीशियां नई दिल्ली की फर्म से हनुमान ट्रेडर्स कोटवा सारनाथ वाराणसी भेजने के लिए मंगवाई थी। कुछ माल प्रयागराज में पकड़ा गया था। बचा हुआ माल शहर के राजधानी इंटरस्टेड ट्रांसपोर्ट से वाराणसी जाना था। शीशियां राजधानी ट्रान्सपोर्ट से उठवाकर गोदाम में रखवा दी थी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।