लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन से भूपेंद्र सिंह चौहान को पकड़ा। उसके पास दो फोन और 2300 रुपये बरामद हुए हैं।
यह है मामला
आरोपित के विरुद्ध थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा दर्ज है। आरोपित से पूछताछ में कोडीन युक्त कफ सिरप के कारोबार का पता चला। कंपनियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है।
आरोपी भूपेंद्र ने बताया कि वह एक कंपनी में काम कर चुका है। उसने मेडिकल कारोबार से जुड़े अलग-अलग प्रतिष्ठानों में काम किया। वर्ष 2014 में उसने ‘वेट एजेंसीज’ के नाम से लाइसेंस बनवाया। उसने एबॉट कंपनी का स्टॉकिस्ट बनने की जानकारी दी है। वर्ष 2016 में उसने ‘जीआर ट्रेडिंग’ के नाम से फर्म शुरू की। पुलिस को उसके फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार की सूचना मिली। सूचना पर उसे राजभोग रेस्टोरेंट के पास से अरेस्ट कर लिया।










