सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राजकोट (गुजरात)। सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नकली डॉक्टर बनकर बैठे आरोपी ऑनलाइन संपर्क से ग्राहकों को फंसाते थे। उन्हें अश्लील सामग्री भेजकर दवाएं खरीदने के लिए मजबूर करते। इनकार करने पर परिवार के सामने बदनाम करने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। इस मामले में 2 हजार लोगों को निशाना बनाने का दावा है। इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है।

यह है मामला

भायावदर पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। तीन अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पांच अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल समेत 5.16.700 लाख का सामान जब्त किया है। आरोपियों ने बिना लाइसेंस के अपने कार्यालय खोल रखे थे। वे कंप्यूटर, इंटरनेट और मोबाइल फोन के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उत्पादों और विटामिन बी12 की दवाओं की बिक्री का झांसा देते थे। आरोपी फर्जी नामों का इस्तेमाल कर ग्राहकों का भरोसा जीतते थे। फिर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे।

सेक्स स्टैमिना

न्यूरो शक्ति प्लस के नाम पर धोखाधड़ी

तीसरे गिरोह का संचालक हार्दिक खामभला बताया गया है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर न्यूरो शक्ति प्लस नामक दवा बेचने के बहाने ठगी करता था। छापेमारी से पहले ही इस गिरोह के आरोपी फरार हो गए। उन्हें वांछित घोषित किया गया है और तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में खोडीदास मकडय़िा, कौशिक वाला, समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान तीनों ठिकानों से 18 कंप्यूटर, 23 मोबाइल फोन, तीन ब्रॉडबैंड उपकरण जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 5,16,700 रुपये बताई गई है।

फर्जी रिव्यू से जीतते थे ग्राहकों का भरोसा

जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी वेबसाइट पर सरकारी लोगो का अवैध इस्तेमाल करते थे। अंग्रेजी अखबारों की फर्जी समाचार कटिंग आदि से लोगों का भरोसा जीतते थे। दवाओं पर 50 प्रतिशत तक की छूट दिखाई जाती थी। इसके साथ ही महानगरों के काल्पनिक मरीजों की तस्वीरों के साथ सकारात्मक समीक्षाएं दिखाई जाती थीं। इस तरह वेबसाइट पर उत्पादों को प्रभावी बताकर लोगों को खरीदारी के लिए प्रेरित करते थे। भायावदर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत