नई दिल्ली। एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की है। इसमें अलग-अलग ब्रांडों की 1085 कैंसररोधी दवाएं शामिल हैं। यह सूची नौ नवंबर से प्रभावी होगी। एनपीपीए ने 28 अक्टूबर को 543 कैंसररोधी दवाओं का एमआरपी घटाया था।
137 गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवा
संशोधित सूची में तीन नवंबर तक औषधि कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी शामिल है। गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवाओं के निर्माता जब भी संशोधित कीमतें जमा करेंगे, सूची को अपडेट किया जाता रहेगा। कीमतों में यह संशोधन एनपीपीए की 17 अक्टूबर की घोषणा के बाद किया गया है। इसमें 137 गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन के युक्तिकरण को लागू किया गया था।





