दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है।

दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों के आयात के लिए अधिकृत प्रवेश केंद्रों के नेटवर्क के विस्तार होगा। इसके तहत कई अंतर्देशीय कंटेनर डिपो, एक विशेष आर्थिक क्षेत्र और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शामिल किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य आयातित सामान की क्लीयरेंस प्रक्रिया तेज करना है। इससे आपूर्ति शृंखला में सुधार करना है।

यह है मामला

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजपत्र अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, औषधि नियम, 1945 के नियम 43A में प्रस्तावित संशोधन किया जाएगा। इसके तहत हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक में कई नए आयात प्रवेश केंद्र शामिल होंगे। प्रस्तावित स्थानों में हरियाणा के सोनीपत, पियाला और हरसरू स्थित अंतर्देशीय कंटेनर डिपो होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश का दादरी, गुजरात का गांधीधाम/मुंद्रा रहेगा। हैदराबाद के सनथनगर और थिम्मापुर तथा बेंगलुरु का व्हाइटफील्ड भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कर्नाटक के बोम्मासंद्रा विशेष आर्थिक क्षेत्र और यूपी के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी दवा आयात के लिए अधिकृत केंद्रों की सूची में शामिल रखा है। इस विस्तार से आयातकों को अपने विनिर्माण संयंत्रों, गोदामों के नजदीक ही आयातित खेप की क्लीयरेंस सुविधा मिलेगी। इससे देश के भीतर माल ढुलाई की दूरी और लॉजिस्टिक्स लागत कम होने की उम्मीद है।

इस पहल का उद्देश्य आयातित दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों की आवाजाही में देरी को कम करना है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इनकी उपलब्धता में सुधार करना भी शािमल है। इसका उद्देश्य आयातित सामान की क्लीयरेंस तेज करना है। साथ ही आपूर्ति शृंंखला में सुधार करना और माल ढुलाई की दूरी तथा लॉजिस्टिक्स लागत कम करना है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए